शामली। सत्यनारायण शिशु मंदिर में शुक्रवार को नए सत्र के लिए मंत्री मंडल का गठन किया गया। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। चुनाव में सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कक्षा पांच की अदिति, मंत्री पद के लिए आर्यन व सेनापति पद पर ऋषभ मलिक को चुना गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने सभी को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यों को समझाया। इस दौरान दिनेश कुमार संगल, दिनेश दीक्षित, प्रशांत शर्मा, शिवम संगल, कृष्ण कुमार शर्मा, अलका संगल, आरती ऐरन आदि मौजूद रहे।