कैराना।
तीन दिन पूर्व दिन पूर्व स्कूली वाहनों से हुए हादसों में दो छात्रों की मौत के बाद परिवहन विभाग नींद टूटी। एआरटीओ ने सोमवार को क्षेत्र में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया और स्कूली वाहनों समेत 14 अनफिट वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सेंट आरसी स्कूल की एक टाटा मैजिक, भास्कर इंटरनेशनल स्कूल की एक टाटा मैजिक, सेंट आरसी स्कूल की आठ ई-रिक्शा, दो डग्गामार जीप, एक टेंपू और एक बस को पकड़कर सीज कर दिया गया है। सीज किए गए सभी वाहनों को कोतवाली कैराना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। बता दें कि दो दिन पूर्व कैराना क्षेत्र में स्कूली वाहनों से दो मासूम छात्रों की जान चली गई थी। एआरटीओ मुंशी लाल ने बताया कि डग्गामार व स्कूली वाहनों के विरुद्घ अभियान जारी रहेगा।