फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर बने गड्डे के कारण खाई में जा गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नहर पटरी पर बने गड्ढे के कारण एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।
नगर के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी मनोज कांबोज अपने साथी रमेश आदि के साथ नहर पटरी से होते हुए किसी काम से कैराना रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान नहर पटरी पर बने बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित हो गई और खाई में जा गिरी। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई तथा कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला, शुक्र रहा कि किसी को भी चोट नहीं आई। बाद में क्रेन मंगवाई गई और कार को बाहर निकाला गया। उधर, नहर पटरी का निर्माण करीब दो साल पूर्व कराया गया था, लेकिन अब नहर पटरी पर बीच-बीच में जानलेवा गड्ढे बन चुके है। सिंगल रोड होने के कारण वाहन का इन गड्ढों में गिरना स्वभाविक है। जिस कारण अक्सर वाहन असंतुलित हो जाता है और हादसा हो जाता है। ऐसे में किसी भी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें