कांधला। कस्बे में पूर्वी यमुना नहर पुल पर दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहा कपड़ों से लदा ट्रक पलट गया। इसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुल तंग होने के कारण वाहनों का आवागमन बाधित होने लगा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर रास्ते से ट्रक को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।