फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के चलते शांत माहौल में किया जमकर मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लू के थपेड़ों को झेलकर किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के बीच मतदान बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। कस्बे के 19 बूथों पर 19,804 वोटों में से 10.853 वोट डालकर लगभग 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्र में चंदेनामाल, दखोड़ी, अंबेहटा याकूबपुर, गंदेवडा, अमहदपुर, जानीपुर, डेरा सोहजनी उमरपुर, इरशादपुर, नागल, हसनपुर लुहारी, इस्माईलपुर, उमरपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में 55 से 60 प्रतिशत तक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम उमरपुर में बूथ संख्या 98 पर ईवीएम मशीन दो बार खराब हुई, जिसको तत्काल ठीक कर वोटिंग प्रारंभ कराई गई। इसी प्रकार हसनपुर लुहारी में भी पांच बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान रुका रहा। बाद में मशीनों को बदल कर मतदान प्रारंभ किया गया। मतदान स्थलों पर बाहर से आए हुए पीएसी के साथ अर्द्धसैनिक बल और पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में मुस्तैद रहे। उधर, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद के मतदान केंद्र पर निरीक्षण को पहुंचे पर्यवेक्षक ने स्वयं कस्बे के सईद अहमद को पुलिस के साथ बहस करने पर पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने में भेजवा दिया। कुल मिलाकर क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही हुई और मतदान सुबह ठीक सात बजे प्रारंभ होकर शाम के छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चला। सभी एजेंटों के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें