कई वाहनों के चालान काटे
शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने एसटी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कई वाहनों के चालान काटे। बुधवार को नगर के एसटी तिराहे पर एआरटीओ मुंशीलाल के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजों की जांच की गई, वहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाने व कागजों में अनियमितता पाए जाने पर चालान काट दिया गया। इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान में तीस वाहनों को चालान काटने के साथ ही हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया।