फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन

शामली।
कैराना उपचुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। स्वत: रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण विभाग के उपायुक्त संजय कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य कैराना लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दर्ज करना है। यदि किसी भी मतदाता को मतदाता सूची अथवा बूथ से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा यदि मतदाताओं को कहीं पर प्रलोभन दिया जाता है अथवा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके बारे में भी कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 8279346698, दूरभाष नंबर 01398-270077 और 01398-270202 प्रत्येक दिन 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें