थानाभवन। नगर पंचायत सभागार कक्ष में आंखों की जांच के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 120 मरीजों की जांच की गई। जिनमें 30 लोगों में मोतियाबिंद की परेशानी मिली। इस दौरान चश्मे भी वितरित किए गए। डाक्टर अशोक पाल, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार, मीनू, शिल्पा, अंशिता आदि मौजूद रहे।