फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी मुस्तकीम बाइक से किसी कार्य के लिए बुढ़ाना गया हुआ था। वहां से लौटते समय कांधला-बुढ़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान मुस्तकीम की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। इसके चलते रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें