फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अक्षया तृतीया पर बाइको का हुआ अच्छा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर रही बाइकों की डिमांड
विज्ञापन

शामली। अक्षय तृतीया पर बाइकों की बिक्री खूब हुई। सोने और चांदी का कारोबार कम होने से सराफा बाजार में उत्साह नजर नहीं आया।
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना व नए वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर बाइक बेचने वालों के लिए शुभ रही है। स्कूटर व मोटरसाइकिल की खूब बिक्री हुई है। गेहूं की कटाई के चलते सराफा व्यापारियों के यहां महिलाओं ने सिर्फ चांदी के सिक्के, चुटकी- पाजेब, लोंग- छल्ला व लक्ष्मी की चरण पादुका की खरीददारी की है। गांधी चौक के प्रमुख सराफा व्यापारी मनोज वर्मा का कहना है कि इस बार अक्षय तृतीया अप्रैल में पड़ गई है। अप्रैल में गेहूं कटाई के चलते कारोबार ढीला रहा है। प्रमुख सराफा व्यापारी रवि संगल ने बताया कि नोटबंदी के बाद सराफा बाजार में गिरावट आई है। शादी-विवाह के सीजन में सोने -चांदी के आभूषण ग्राहक पहले ही बनवा लेते है। अक्षय तृतीया पर प्रतिदिन की अपेक्षा 20-25 प्रतिशत सोने- चांदी के आभूषणों की बिक्री हुई। होंडा एजेंसी के सेल्स मैनेजर अभिषेक ने बताया कि प्रतिदिन उनकी एजेंसी की 6-7 मोटरसाइकिल व स्कूटरों की बिक्री हो जाती थी। अक्षय तृतीया पर 14 से 15 बाइकों की बिक्री हुई है। टीवीएस एजेंसी के सेल्स मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन उनकी 5-6 बाइकों की बिक्री हो जाती थी। अक्षय तृतीया पर टीवीएस की 8-9 बाइकों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि इस माह में अभी तक 80 बाइकों की बिक्री हुई हैं। यामा की एजेंसी के सेल्स मैनेजर मोहित चौहान ने बताया कि बाइक की बिक्री सामान्य रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें