करो योग और रहो निरोग
शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा गांव हाथी करौंदा में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। ग्रामीणों को करो योग रहो निरोग के प्रति जागरूक करते हुए योगासनों का अभ्यास कराया गया। ग्रामीणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देते हुए हवन संपन्न कराया। शिविर के समापन पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कर्ण सिंह ने सभी योग साधकों को प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, हलासन, शीर्षाशन आदि योग आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि अगला शिविर गांव तलवा माजरा स्थित शिव मंदिर में चलेगा। इस दौरान प्रवेंद्र, सतेंद्र, अमित, अनीता, शिवम, संजीव, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।