फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तारों की चिंगारी ने जलाई छह बीघा गेंहू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बिजलीघर के निकट अनवरी पत्नी महफूज का खेत है। खेत के बीचों बीच बिजली के खंभे लगे हुए है। शुक्रवार को दोपहर अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेत में तैयार खड़ी करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पड़ोस के किसानों ने इसकी जानकारी अनवरी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे किसान ने आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग की तेज लपटों ने खेत की छह बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलाकर राख हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी लेखपाल को देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें