शामली। शुक्रवार की सुबह करीब 60 वर्षीय वृद्ध कैराना रोड पर बिजलीघर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस वृद्ध को सरकारी अस्पताल में ले आई। उपचार के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। उसके पास से मिले कागजों के अनुसार उसका नाम सुभाष चंद निवासी गंगारामपुर खेडकी पता चला। पुलिस के अनुसार उसके पास से मिले थैले में मिठाई तथा अन्य खाने का सामान था। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी।