हादसे में वृद्ध घायल
शामली। मुजफ्फरनगर जिले के गांव खरड़ निवासी सुंडाराम शामली में दवाई के लिए शनिवार को आया हुआ था। बताया जाता है कि जब वह बुढ़ाना रोड पर पहुंचा, तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसको कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में घायल के पौत्र की ओर से तहरीर दी गई हैं। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी हैं।