शामली।
बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि वेलेंटाइन-डे पर प्रेम के नाम पर लव जेहाद नहीं होने देंगे। ऐसे युवकों पर बजरंग दल कार्यकर्ता नजर रखेंगें, जो लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते हैं। विवेक प्रेमी ने कहा कि बजरंग दल प्रेम का विरोधी नहीं है, लेकिन प्रेम के नाम पर अश्लीलता नहीं फैलाई जानी चाहिए। बजरंग दल कार्यकर्ता शहर में ऐसे प्रमुख स्थानों पर नजर रखेंगे, जहां लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर लाया जाता है। बजरंग दल कार्यकर्ता किसी तरह की छापेमारी तो नहीं करेंगे, लेकिन लव जेहाद को बढ़ावा देने वालों को छोड़ा भी नहीं जाएगा।