शामली। नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 की सभासद निशी रानी शुक्रवार को मोहल्ला गुजरातियान में संचालित प्राथमिक स्कूलों में पहुंची। प्राथमिक स्कूल नंबर चार के बाहर अनाज खराब होने पर नालियों में बहता मिला। प्राथमिक स्कूल नंबर 11 की छत जर्जर मिली। रसोई में पानी की व्यवस्था नहीं मिली। शौचालयों के आधे दरवाजे टूटे पड़े है और गंदगी फैली थी। जूनियर स्कूल के कमरों की हालत जर्जर है। फर्श भी टूटा हुआ है। स्कूल में पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पानी स्कूल परिसर में भर जाता है। स्कूल नंबर 12 में बच्चों के कमरे के अंदर ही रसोई चल रही है। जर्जर छत वाले कमरे में रसोई चलने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बच्चों से ही खाने के बर्तन साफ कराए जा रहे हैं। मेन गेट की हालत जर्जर है। बोर्ड टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं से बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान उनके पति निशीकांत, अशोक गर्ग, रवि गोयल, जाकिर, अवनीश, राजकुमार, संदीप, अनुज आदि वार्ड के लोग भी मौके पर मौजूद रहे।