कांधला। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। क्रीड़ा प्रभारी डाक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरखा प्रथम, सुमन ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता और बीए द्वितीय वर्ष की टीम उप विजेता रही। इसके उपरांत अंतिम चरण में शतरंज प्रतियोगिता में स्वाती प्रथम, फौजिया ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में सात फरवरी से वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।