शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेेदन निकले हुए है। जिनका छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा होने के बाद सत्यापन कर डीआईओएस कार्यालय भेजना है। आवेदन पत्रों के सत्यापन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। सभी कॉलेेज, डिग्री कॉलेज, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य और प्रधानाचार्य हर हाल में 14 तारीख ऑनलाइन सत्यापन कराने के बाद पूरा रिकार्ड 14 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करा दे। ताकि समय रहते सभी आवेदन पत्रों को अगली कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी कॉलेज निर्धारित समय के अनुसार सत्यापन कर डाटा जमा नहीं कराता तो शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी।