फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 25 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। लायंस क्लब शामली नारायण के तत्वावधान में नेत्र शिविर लगाया गया। हनुमान रोड शामली मार्केट स्थित लायन आई हॉस्पिटल पर आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। नेत्र चिकित्सक डाक्टर उमंग अग्रवाल ने 175 मरीजों की आंखों का चेकअप किया। इसमें से 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को शिविर के बाद लायन आई हॉस्पिटल कविनगर गाजियाबाद में ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। इन मरीजों का लाने, ले जाने और ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। डाक्टर उमंग अग्रवाल ने बताया कि अगला शिविर 27 दिसंबर को लायन आई हॉस्पिटल पर ही लगाया जाएगा। इस दौरान लायन विवेक मित्तल, संदीप चौहान, राजेश तोमर, अनुज गुप्ता, राधेश्याम गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें