फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव: मां स्कंद माता का घरो- मंदिरो में गूंज रहा गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

श्रीदुर्गा मंडप में सोमवार को मां स्कंदमाता की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मोहल्ला राजो में मां बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर में माता का दरबार, मोहल्ला रेलपार स्थित श्रीदुर्गा व शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित श्रीबलभद्र मंदिर, श्रीहनुमानधाम, पुरानी सब्जी मंडी-करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला पंसारियान स्थित सतीवाला मंदिर, गोशाला रोड स्थित माता शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से मंदिर व श्रीदुर्गा मंडप गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां से मनोकामना मांगी। घरों-मंदिरों में मां स्कंदमाता देवी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा स्तुति, स्त्रोत, चालीसा सप्तमी पाठ में पांचवें अध्याय का पाठ किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। उधर कैराना रोड गगन विहार स्थित श्रीजाहरवीर म्हाड़ी में नारायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव के दौरान में श्रीदुर्गा सप्तशती कथा की अमृत वर्षा करते आचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने आज चौथे अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि मां के दर्शन से श्रद्धालुओं के संकट मिट जाते हैं। शंभू वध की कथा सुनाई। दुर्गा सप्तशती कथा का पाठ के पांचवें अध्याय के समापन पर मां दुर्गा की आरती एवं प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर प्रद्युमन गोयल, अंकित गोयल, विनीत लाटियान, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार, रिक्की संगल, कपिल शर्मा, मोहित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें