शामली।
मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में गांव कुड़ाना के उत्सव मलिक ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जनपद पहुंचने पर विजेता का स्वागत किया गया।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 14 सितंबर से मुंबई में 27 वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप प्री नेशनल 2017 का आयोजन हुआ। जिसमें प्रशिक्षु उत्सव मलिक पुत्र तेजवीर निवासी कुड़ाना ने तीन पदक जीते। उसने एयर राइफल पीप साइट में 400 अंक में से 390 अंक प्राप्त यूथ वर्ग में गोल्ड मेडल, जूनियर व सीनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अब छात्र दिसंबर में त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित होने वाली 61 वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। क्लब पहुंचने पर विजेेता छात्र का डायरेक्टर तपन मलिक व आरके पीजी कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा और सचिव उमेश ने बधाई दी। इस दौरान जयपाल मलिक, इंद्रपाल, सहदेव, मनोज आदि मौजूद रहे।