स्कूली बच्चों को मिलेंगे जूते और मोजे
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक लगभग 750 स्कूल है, जिनमें 72236 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। जनपद में बैग और यूनिफॉर्म बच्चों को वितरित कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार ने बच्चों को सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ही जूूते और दो जोड़ी मोजे वितरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में सबसे पहले जूते और मोजे पहुंचे है, जिनका वितरण बच्चों को सही समय पर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जूते पावर ट्रैक कंपनी के हैं और इनका रंग काला है। बालक और बालिकाओं को अलग अलग डिजाइन के जूते मिलेंगे।
-