फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा टला, घटने लगा है यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना का जलस्तर घटने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत महसूस की है। सोमवार को यमुना का जलस्तर घट कर 230 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कई दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में बारिश के चलते शुक्रवार को यमुना में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद शनिवार को 37 हजार क्यूसेक तथा रविवार को 12 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। रविवार को यमुना चेतावनी बिंदु 230 मीटर से ऊपर तथा खतरे के निशान के करीब 230.44 मीटर पर बह रही थी। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने पर यमुना के तटवर्ती गांव पठेड, बसेडा, खुरगान, मंडावर, सहपत, मामौर, नंगला राई आदि के ग्रामीणों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा गया था। वहीं, रविवार रात से ही यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 230.10 मीटर था। वहीं सोमवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर और घटकर 230 मीटर रह गया, जिसके चलते ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सिंचाई विभाग के बेलदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभी और पानी छोड़े जाने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें