फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली से 11 हजार स्वयंसेवक राष्ट्रोदय कार्यक्रम में लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सुभाष चंद ने बताया कि 25 फरवरी 2018 को मेरठ के जागृति बिहार में राष्ट्रोदय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14 जनपदों के 2 लाख 51 हजार स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। जिसमें शामली के 11 हजार स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 150 स्वयंसेवक लगातार 20 दिन तक जनपद की 230 ग्राम पंचायत, सात नगर और तीन नगर पालिकाओं में घूमकर प्रचार प्रसार करते हुए आम लोगों को संघ से जोड़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में चाइनीज सामान का बहिष्कार और स्वच्छता अभियान के प्रति एक लाख संकल्प हस्ताक्षर कराएं जाएंगे। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख संदीप, अतुल बंसल, शिखर, शुभम, कृष्णा, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें