शामली।
शनिवार को कैराना ब्लाक की अध्यक्ष रश्मि वर्मा के आवास पर शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें समस्त ब्लाक कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में वर्ष 2017 में ब्लाक के जिन शिक्षकों ने अपना सेवा काल कुशलता पूर्वक पूर्ण किया उन सभी को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने किया। मौके पर सरवर, अनिल कुमार, संजय कुमार, स्मृति सिंह, राशी, गरिमा, उषा आदि मौजूद रहे।