शामली। कैराना रोड स्थित स्कॉटिश स्कूल में हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के कक्षा प्ले से लेकर दो तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और गंगा बचाओ, पेड़ो का संरक्षण, मां की गरिमा, मेरा देश महान, शिक्षक, रक्षा बंधन आदि विषयों पर सुंदर कविता सुनाकर सबको हैरान कर दिया। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर प्रकाश डालते हुए सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।