ऊन। ऊन बाईपास मार्ग पर रखा ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। नतीजतन कस्बा ऊन में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊन बाईपास मार्ग पर मोहल्ला आर्यपुरी में श्मशान घाट पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर है। मंगलवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर काटकर उसमें से तेल और तार चोरी कर लिया। इस कारण ऊन कस्बा में पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को बगैर बिजली के ही रात गुजारनी पड़ी। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने अज्ञात चोरो के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर दी है।