शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 15 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 1950 के लक्ष्य के सापेक्ष 907 लोगों को टीका लगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर के मुताबिक 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथ पर टीके लगाए गए। 1350 के लक्ष्य के सापेक्ष 683 लोगों को टीके लगे। 205 को पहली डोज और 478 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 50.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 68 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के लोगों को छह बूथ पर टीकाकरण हुआ। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 224 लोगों को टीके लगे। इनमें 83 लोगों को पहली डोज और 141 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 37.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 22 वायल खर्च हुई है। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह छह बूथ पर 45 प्लस को और नौ बूथ पर 18 से 44 साल तक के लोगों को टीके लगाए जाएंगे।