फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 90 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बुधवार को कैराना खंड विकास कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 90 छात्र-छात्राओं के पंजीकरण किए गए। इसमें बेरोजगार छात्र-छात्राएं आवेदन करने पहुंचे। सेंटर के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा आठ से लेकर कक्षा 12 तक के ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए पहले मेरठ में तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को रोजगार दिया जाएगा। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवक व युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें