फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 882 शिकायतें आई

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 882 शिकायतें आईं
विज्ञापन

शामली। दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में समस्याओं के निस्तारण के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है। समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में जिले में कुल 882 शिकायतें मिली हैं। शामली में 604, ऊन में 133 और थानाभवन में 145 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 291 शिकायतों का निस्तारण हो पाया है। जिनमें शामली 237, ऊन में 32, और थानाभवन सहकारी समिति में 22 निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन

शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में 14 काउंटरों पर गन्ना क्षेत्रफल, योग्य कृषि भूमि, बुग्गी और ट्रॉली के बदलाव, सट्टा आधार कार्ड में संशोधन, भूमि में गन्ना रकबा बढ़ाने, मोबाइल आदि की कुल 604 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मंगलवार को 313 शिकायतें मिली। जिनमें 237 का निस्तारण होने के बाद 404 शिकायतें अवशेष है। शामली समिति में सचिव मुकेश राठी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला मौजूद रहे। ऊन में सहकारी गन्ना समिति स्तरीय मेले कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें मंगलवार को 56 शिकायतों में 32 का निस्तारण किया गया। 91 शिकायतें अवशेष है। थानाभवन में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 53 शिकायतें मंगलवार को प्राप्त हुई। 22 शिकायतें निस्तारित की गई। 65 शिकायतें अवशेष है। मेला आगामी 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें