फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में 88 हजार छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में चल रही परीक्षा के चौथे दिन 88 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, तीन की सामाजिक व चार से आठ तक गणित और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक की कला की परीक्षा हुई। परीक्षा का जिला समन्वयक व बीईओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद के 593 परिषदीय स्कूलों व चार कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 88 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है और परिषदीय स्कूलों में हिंदी, सामाजिक विषय, गणित, कला की परीक्षा आयोजित कराई गई। पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन की सामाजिक विषय, कक्षा चार से आठ तक गणित, द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक की कला की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। प्रधानाध्यापकों ने काफी छात्र-छात्राओं को घर से बुलाकर परीक्षा दिलाई। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए स्कूल में नहीं आ रहे थे। जिसके कारण कई प्रधानाध्यापकों को खुद ही छात्रों को घर से बुलाकर लाना पड़ा। जिला समन्वयक अमित कुमार ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और वहां परीक्षा की स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें