फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 867 लोगों के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर 867 लोगों के चालान
विज्ञापन

शामली। अनलॉक-1 में राहत मिलने के साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके। इसके बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं लगा रहे है। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। बृहस्पतिवार को भी जनपद में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में चलाए गए अभियान के तहत जनपद में पुलिस ने 867 लोगों के चालान किए और उनसे 83050 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही 43 वाहनों के चालान कर 54900 रुपये जुर्माना वसूला गया है। एसपी ने कहा कि मास्क न लगाने व अनलॉक-1 के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें