संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विश्व हेपटाइटिस दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में 85 मरीजों ने कम फीस पर लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), हेपटाइटिस बी व सी की जांच कराई।
डॉ. अभिनव चतुर्वेदी ने विशेष शिविर में आए सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। वहीं, हेपेटाइटिस से बचाव और सटीक इलाज की नवीनतम विधियों के बारे में बताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा धर्मार्थ के रूप में जरूरतमंद लोगों को न्यूनतम मूल्य पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं आरोग्यम हॉस्पिटल पर उपलब्ध हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट ऑर्थोपेडिक्स के हेड डॉ. राजीव धीमान की ऑर्थो स्पेशल ओपीडी होगी। करीब 30 मरीजों का अग्रिम पंजीकरण हो चुका है। शिविर के आयोजन में संजीव पांचाल, गिरीश शर्मा, आमिर, नीरज, सोनी, शुभम, रोहन, मयंक, बुशरा वसीम का विशेष सहयोग रहा।