फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8483 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 8483 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में बृहस्पतिवार को हुए टीकाकरण में 56 बूथों पर 8483 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों को 50 बूथों पर टीकाकरण किया गया। दस हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 7980 लोगों को टीके लगे। 5428 लोगों को पहली डोज व 2552 को दूसरी डोज का टीका लगा। 79.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 783 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के लोगों को 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 503 लोगों को टीके लगे। 265 लोगों को पहली डोज का टीका लगा, जबकि 238 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 83.83 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 50 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले मेें 8483 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें