फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 822 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 06 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा दो केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा में पंजीकृत कुल 1002 विद्यार्थियों में 822 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कोई विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

भारत सरकार की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा जिला मुख्यालय पर दो केंद्रों राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज और वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 500 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 411 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 89 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 502 पंजीकृत विद्यार्थियों में 411 ने परीक्षा दी और 91 अनुपस्थित रहे।
इस तरह से कुल पंजीकृत 1002 विद्यार्थियों में 822 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 180 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर विद्यार्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर एंट्री दी गई। डीआईओएस जेएस शाक्य ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनकी तरफ से आरके इंटर कॉलेज में राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक और वीवी इंटर कॉलेज पर राजकीय कॉलेज के प्रवक्ता राहुल कुमार पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए थे। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया परीक्षा में कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों ने 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें