शामली। हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेताओं को बीएसएम स्कूल में ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
वर्ष 2018 में हिंदुस्तान ओलंपियाड द्वारा बीएसएम स्कूल में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा-10 की छात्रा रूप नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार सुबह प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण देते हुए बधाई दी। प्रबंधन समिति से स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और छाया सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में कक्षा-12 से आयुषी, नेहा, सफल मलिक, अमन जिंदल, तुषार चौधरी, विपुल नीशु, विशी देशवाल, सिद्धार्थ राठी, प्रतिका, तान्या रितिक कुमार, देव प्रभा दुहन, पार्थ चौधरी कक्षा-10 से कोमल, प्रिया, चिराग, हर्ष गोयल, आयुष भारद्वाज, गायत्री बलियान व आराध्या, कक्षा-4 से अनन्या सिंह रहे। कक्षा-11 से अनुराग और अदिति को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।