फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में आठ घंटे बती गुल, लोग गर्मी में परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते कैराना में आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों में हाहाकार मच गया। रविवार सुबह सात बजे कैराना कस्बे में बिजली गुल हो गई। जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ने लगी, वैसे-वैसे गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घरों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग तीन बजे विद्युत सप्लाई आने पर लोगों ने राहत महसूस की। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि हाई वोल्टेज लाइन में फाल्ट होने के कारण सप्लाई बंद थी। फाल्ट सही होने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें