फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी-योगी को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

कैराना (शामली)। लोकसभा चुनाव में विवादित और आपत्तिजनक बयान देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक चुनाव कार्यालय पर भाषण दे रही महिला नेता की वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला नेता माइक पर संबोधन करते हुई दिखाई दे रही है। महिला नेता की भाषण देते हुए जुबान फिसल गई। वीडियो में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर अपशब्दों को बोलते हुए महिला नेता दिखाई दे रही है। एक मिनट 41 सेकंड की वायरल वीडियो में महिला नेता ने कहा कि मोदी और योगी को पता नहीं कि परिवार क्या होता है, चूल्हा दे दिया और रोजगार छीन लिया। शौचालय दे दिया, पानी छीन लिया। महिला नेता की वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो कैराना की बताई जा रही है। वीडियो एक दिन पुरानी बताई जा रही है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव में विवादित बयान देने के मामले में दो दिन पहले कांग्रेस नेता इमरान मसूद और भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे थाना झिंझाना में दर्ज हुए है।
कोट
‘‘वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’’
-अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें