फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में भूख-हड़ताल पर बैठे चौतरा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। झिंझाना के ग्राम यूसुफपुर चौतरा के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गलत नाम शामिल करने का आरोप लगाते हुए तहसील में धरना दिया।
बुधवार को ग्राम यूसुफपुर चौतरा के वर्तमान प्रधान गय्यूर हसन की अगुवाई में ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंचे, जहां पर उन्होंने भूख-हड़ताल कर धरना दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम की गैरमौजूदगी में अपनी समस्या से संबंधित एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार को सौंपा। आरोप लगाया गया कि उनके गांव में तैनात दो बीएलओ आपसी गुटबाजी के चलते गलत तरीके से मत बना रहे हैं। एक बीएलओ पूर्व के एक प्रधान का रिश्तेदार भी है। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार अपनाया किया जाता है। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ उचित कार्रवाई और उनके स्थानांतरण किसी दूसरे इलाके में किए जाने की मांग की। करीब चार बजे ग्रामीणों ने आश्वासन मिलने के उपरांत धरना समाप्त किया। उधर, तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि 10 मार्च तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। यदि कोई नाम गलत जुड़ गया है तो 10 मार्च तक आपत्ति कर सकते हैं। इस दौरान रोजूदीन, हाशिम, अलमा, आरिफ, साजिद, कौसर, इलियास, महताब, रुस्तम, तासिम, मकसूद, सुद्दा, जाकिर, आमिर, मजाहिर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें