जीजा-साले में मारपीट
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कस्बा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को दौरा पड़ने की बीमारी है। दो दिन पहले युवक अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ गया था। युवक का कहना है सास उसकी पत्नी को एक दिन पहले वापस उनके घर छोड़ आई। आरोप है कि जब वह मंगलवार को पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा तो वहां साले के साथ इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।