फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ में भवन, दो करोड़ में रिर्सोस सेंटर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि गोहरनी गांव में पांच हजार वर्ग मीटर में जिला पंचायत कार्यालय और 3275 वर्ग मीटर में जनपद पंचायत रिर्सोस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय भवन में तीन करोड़ रुपये और पंचायत रिर्सोस सेंटर पर दो करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे। जिला पंचायत कार्यालय की चारदीवारी के लिए 35 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। मौके कार्यालय व रिर्सोस सेंटर की नींव खुदी हुई है। उधर, पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी से जिला पंचायत सदस्यों और भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने जिला पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि देने की मांग की। मगर, मंत्री इसकी घोषणा नहीं कर पाए। साथ ही जिला पंचायत के खाली पदों पर नियुक्ति को भी हरी झंडी नहीं दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें