कैराना। तहसील में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में टीम ने दो दंपती के बीच समझौता कराया। तहसील में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में कैराना, कांधला व झिंझाना थाना क्षेत्र से संबधित सात मामलों की सुनवाई की गई। काफी जद्दोजहद के बाद दो दंपती के बीच समझौता हो गया। दोनों दंपती ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी-खुशी साथ रहने का वादा किया। बाकी पांच मामलों में अगले रविवार की तारीख लगा दी गई। इस अवसर पर काउंसलर जीवन ज्योति अरोरा, अनीता बंसल, एसआई अंजु सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, परमेश्वरी और पिस्ता देवी का सहयोग रहा।