कार्रवाई की मांग की
कांधला। गांव इस्सोपुर निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर अपने घर पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी तेजपाल कश्यप ने बताया कि कई वर्ष पूर्व अपना कारोबार करने के लिए हरियाणा में चला गया था। आरोप है कि दो दिन पूर्व गांव के एक युवक ने उसके घर का ताला तोड़ वहां पर अपना सामान रख लिया। इसकी जानकारी गांव के लोगों के द्वारा फोन से पीड़ित को दी। आरोप है कि जब उक्त युवक से ऐसा करने का कारण जानते हुए मकान से कब्जा हटाने की बात की गई तो यह झगड़े पर उतर आया । विरोध करने पर पीडित के साथ में मारपीट की गई ओर कार्रवाई करने पर जाने से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।