कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप
गढ़ीपुख़्ता। थाने में तहसीलदार चंद्रकांता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर भैंसवाल के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर रखा है। अधिकारियों ने शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा एक और शिकायत आई, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कपिल गौतम, लेखपाल अनुज कुमार, हरबीर सिंह, मुजक्किर खान, सुरेश पाल, नरेश कुमार, चीनू, अश्वनी आदि लेखपाल मौजूद रहे।