बंदरों के आतंक से निजात दिलाएं
शामली। कांधला क्षेत्र के नाला गांव में लोग पिछले कई माह से बंदरों के आतंक से परेशान है। लोकतंत्र सेनानी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णबंधु ने डीएम अखिलेश कुमार से मिलकर बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को अवगत कराया कि बंदरों के हमले में प्रमोद, हरवीर कश्यप, गिरिराज की पत्नी, कुणाल आदि घायल हो चुके हैं। डीएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में ब्रहमदेव, प्रवीण जयकुमार, ब्रहमपाल, सरपंच महिपाल, नरेंद्र, जसवीर, भीम, सतवीर अमित सिंह, योगेंद्र, विनोद पंवार, रणवीर, राजपाल, तेजवीर आदि मौजूद रहे।