फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर निलंबन का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन दुकान पर निलंबन का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

जलालाबाद। जुलाई माह में घोटाले के एक मामले में निलंबित की गई राशन की दुकान पर पूर्ति निरीक्षक ने नोटिस चस्पा किया। राशन घोटाले में शामली जिले के 17 डीलरों के नाम सामने आए थे। इस दौरान डीलरों पर आरोप लगा कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से राशन वितरण में फर्जीवाड़ा किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग ने कस्बे के एक डीलर अरशद खां की दुकान को निलंबित कर दिया था। पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत ने बताया कि लगातार भेजे जा रहे नोटिस को डीलर रिसीव नहीं कर रहा था। जबकि विभाग ने डाक के माध्यम से भी नोटिस भेजा था। बृहस्पतिवार को डीलर की दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। उधर, अरशद खां का कहना है कि उनके पास विभाग ने कोई निलंबन का नोटिस नहीं भेजा है। इस मामले में उन्होंने खाद्य कमिश्नर के यहां शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें