फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांथूपुरा प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से की आनलाइन शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। पांथूपुरा गांव के प्रधान और ब्लाक अधिकारियों के साथ साठगांठ करने, विकास कार्यों पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुुख्यमंत्री से आनलाइन शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शेरसिंह, धर्म सिंह, करम सिंह, वेदपाल, इसम सिंह, सुभाष आदि ग्रामीणों ने सीएम के पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि गांव के प्रधान ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की गई है। आवास योजना में गरीब लोगों के आठ आवास स्वीकृत हुए थे, ग्राम प्रधान द्वारा पात्र लाभार्थियों की आवास योजना में स्वीकृत धनराशि को सांठगांठ करके निकाल लिया है, आवास आज भी अधूरे पड़े हैं। गांव में स्ट्रीट लाइट व शौचालय में भारी गड़बड़ी की गई है। मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब की खुदाई व सफाई के नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए हैं परंतु मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है तथा जॉब कार्ड अपने परिवार वालों के बनाकर पैसा डकार लिया है। गांव की सड़कों पर गंदगी के ढ़ेर लगे हैं वही ग्राम निधि से बनाई गई सड़कों में भारी धांधली की गई है। ग्राम प्रधान की विकास कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ का कार्य देखकर डीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि फिल हाल ही ब्लाक के बीडीओ का कार्य भार ग्रहण किया है। पांथूपुरा गांव में प्रधान के खिलाफ शिकायत की जानकारी नही है। वह लखनऊ बैठक में आए है। बैठक से लौटने के बाद जानकारी करके बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें