झिंझाना। बस स्टैंड पर रखे ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह चार बजे अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो खोखों जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायरब्रिगेड और विद्युत निगम के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप रही। आग की लपटों ने शमशाद और सोमीन के खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनका सामान जलकर राख हो गया और हजारों का नुकसान हो गया।