फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ लेवल और ट्रिपल सी प्रशिक्षण के लिए 21 से भरें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगारों को भारत सरकार की ओर से कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक बनाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले युवक और युवतियों का ही चयन किया जाएगा। एक लाख तक की आय सीमा वाले ही पात्र होंगे। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए योग्यता इंटर होगी। प्रशिक्षार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षण में ओ लेवल कंप्यूटर का समय एक वर्ष और ट्रिपल सी प्रशिक्षण का समय तीन माह का होगा। आवेदन ऑफलाइन भरें जाने है। इच्छुक युवक और युवतियां 21 जून से आवेदन भर सकते है। आवेदन पूरा करने के बाद सभी अपना आवेदन पत्र जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ट्राजिस्ट हॉस्टल कस्बा बनत कार्यालय में जमा करा सकते है। 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें