फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के गढ़ में नहीं जीत सकी तबस्सुम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के गढ़ में नहीं जीत सकीं तबस्सुम
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम बेगम हसन ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन वह अपने बेटे विधायक नाहिद हसन के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को परास्त करने में नाकाम साबित हुई। वहीं, विधानसभा क्षेत्र में 2017 और उपचुनाव के बीच भाजपा ने कैराना विधानसभा क्षेत्र में वोट बढ़ा लिए हैं, जबकि सपा के वोट घट गए। कैराना विधानसभा क्षेत्र में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 79,378 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 93,195 वोट मिले। इस लिहाज से कैराना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने 13,817 वोटों से रालोद को पछाड़ दिया। गौरतलब है कि एक साल पूर्व ही 2017 के विधानसभा चुनाव में नाहिद हसन ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर कैराना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था, तब नाहिद हसन को 98,654 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि भाजपा के टिकट पर मृगांका सिंह को 77,529 वोट मिले थे। इस लिहाज से अब उपचुनाव में नाहिद हसन की मां तबस्सुम हसन को 19,276 वोट घट गए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले अब उपचुनाव में 15,666 वोट बढ़ा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें